सांसद राजीव शुक्ला की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने सिरपुर शहर को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शाम

सांसद-राजीव-शुक्ला-की-मांग-पर-केंद्रीय-मंत्री-ने-सिरपुर-शहर-को-विश्व-धरोहर-स्थलों-की-सूची-में-शाम

रायपुर

सांसद राजीव शुक्ला ने बीते साल राज्यसभा में शून्य काल के दौरान छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक सिरपुर शहर को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल करने की बात कही थी. इस पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को प्रस्ताव पर कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए पत्र के माध्यम से सांसद को जानकारी दी है.

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्र के माध्यम से बताया कि सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर सहित स्मारक और स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, रायपुर मंडल के संरक्षण में हैं. स्थल में नियमित रूप से रखरखाव कार्य किया जाता है, और स्मारक अच्छी स्थिति में संरक्षित हैं.

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि किसी धरोहर स्थल को विश्व धरोहर सूची में शामिल करना एक जटिल और लंबी प्रक्रिया है. इसके लिए यूनेस्को विश्व धरोहर समिति द्वारा निर्धारित एक या अधिक मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है, जैसा कि उनके परिचालन दिशानिर्देशों में उल्लिखित है. इसके अतिरिक्त, साइट की प्रामाणिकता और अखंडता को प्रदर्शित किया जाना चाहिए.

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 950 से अधिक युवाओं को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र, प्रदेश में 400 नए ‘सांदीपनि विद्यालय’ बनाने का एलान

    भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार (21 अक्टूबर 2026) को भोपाल के रवींद्र भवन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित भव्य अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम…

    लखनऊ में सरकटा नाला से गड़बड़झाला तक, अनोखे नाम वाली जगहों का वीडियो वायरल; जानिए इनके पीछे की कहानी

    नवाबी तहजीब, अदब और जायके के लिए मशहूर लखनऊ अपनी एक और खासियत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। शहर में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके नाम सुनकर…