भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हर जिले में आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम

भाजपा-महिला-मोर्चा-द्वारा-अंतरराष्ट्रीय-महिला-दिवस-पर-हर-जिले-में-आयोजित-किए-जाएंगे-कार्यक्रम

भोपाल
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 08 मार्च, शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान फाग उत्सव भी मनाया जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को दोपहर 02 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा शामिल होंगे।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी जिलों में महिला सम्मान, फाग उत्सव जैसे आयोजन होंगे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को सम्मानित भी किया जाएगा।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…