राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय में तिमाही हिंदी कार्यशाला का आयोजन  

राष्ट्रीय-सांख्यिकी-कार्यालय-में-तिमाही-हिंदी-कार्यशाला-का-आयोजन- 

भोपाल। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीनस्थ राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, भोपाल में दिनांक तिमाही हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में श्रीमती संगीता सक्सेना उपनिदेशक (राजभाषा) आयकर विभाग, भोपाल मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुयी। श्रीमती संगीता सक्सेना द्वारा “राजभाषा हिंदी का उत्तरोत्तर विकास एवं महत्त्व” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के उप महानिदेशक राहुल शर्मा ने राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय में राजभाषा हिंदी में किये जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं में डी.के. जैन, सहायक निदेशक, भोपाल, एम. के. रघुवंशी, सहायक निदेशक, इंदौर एवं डी. के, चंद्राकर, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी एवं कार्यालय प्रमुख द्वारा राजभाषा हिंदी का प्रयोग एवं महत्त्व पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रजेश कुमार अग्निहोत्री कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…