महिला स्वास्थ्य, सशक्त समाज की नींव का आधार : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

महिला-स्वास्थ्य,-सशक्त-समाज-की-नींव-का-आधार-:-उप-मुख्यमंत्री-शुक्ल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि महिला स्वास्थ्य किसी भी सशक्त समाज की नींव का आधार है। सरकार महिला स्वास्थ्य जागरूकता और देखभाल सुविधा के सशक्तिकरण के लिये सतत प्रयासरत है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “वॉक फॉर हेल्थ, वॉक फॉर अवेयरनेस” वॉकथॉन में सहभागिता की अपील की है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि शासकीय कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में विकसित किये जा रहे प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी एंड इनफर्टिलिटी सेंटर महिला स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र में महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य समाधान की सेवाएं होंगी।

वॉकथॉन का आयोजन 8 मार्च को सुबह 7 बजे अटल पथ (स्मार्ट सिटी, प्लैटिनम प्लाजा) भोपाल से किया जायेगा। वॉकथॉन में महिला स्वास्थ्य, बांझपन और कैंसर से बचाव के प्रति जागरूकता का प्रसार करने का कार्य किया जायेगा। साथ ही कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में विकसित किये जा रहे “प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी एंड इनफर्टिलिटी सेंटर” की सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

 

  • Related Posts

    अमृत स्टेशन योजना के तहत विदिशा एवं साँची रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, बनेगें देश के आधुनिक स्टेशन

     विदिशा / साँची विदिशा एवं साँची रेलवे स्टेशनों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। ये दोनों स्टेशन “अमृत स्टेशन योजना” के तहत पुनर्विकास के अंतर्गत हैं, और इस निरीक्षण का उद्देश्य…

    प्रयागराज महाकुंभ में रेलवे ने दोगुनी संख्या में यात्री ट्रेनों का संचालन किया, जिससे श्रद्धालुओं सहायता मिली

    जबलपुर  प्रयागराज महाकुंभ के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) ने भारी यात्री दबाव के मध्य ट्रेनों को निर्धारित समय पर संचालित करने जोर दिया। इस समयबद्धता से रेलपथ पर अतिरिक्त…