सिंगरौली जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह सशक्त पंचायत नेत्री पुरस्कार से सम्मानित

सिंगरौली-जिला-पंचायत-उपाध्यक्ष-श्रीमती-अर्चना-सिंह-सशक्त-पंचायत-नेत्री-पुरस्कार-से-सम्मानित

भोपाल

सिंगरौली जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह को मंगलवार को विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में पंचायती राज मंत्रालय द्वारा “सशक्त पंचायत नेत्री पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन ललन सिंह ने यह पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, पंचायती राज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल तथा युवा कार्यक्रम और खेल राज्यमंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे भी उपस्थित रही।

सिंगरौली जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सिंह के क्रांतिकारी प्रयासों से सिंगरौली जिले में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सड़क अधोसंरचना का अभूतपूर्व विकास हुआ है। जिला पंचायत की उपाध्यक्ष और जिला शिक्षा समिति की अध्यक्ष के रूप में इन्होंने जिले के ग्रामीण इलाकों में मेधावी छात्राओं को आर्थिक सहायता, लाइब्रेरी की उपलब्धता, मोटिवेशनल व्याख्यान, ऑनलाइन क्लासेज और करियर काउंसलिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जिसके परिणामस्वरूप जिले में महिला शिक्षा का प्रतिशत 44% से बढ़कर 58% हो गया है। श्रीमती सिंह ने जिले की महिलाओं को हरित ऊर्जा, खाद्य प्र-संस्करण, हथकरघा, सैनिटरी पैड उत्पादन, मधुमक्खी और मुर्गी पालन, इत्यादि स्व-रोजगार में नियोजित कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास भी किए हैं। इनके प्रयासों से सिंगरौली के दूरस्थ गांवों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है जिससे यातायात सुगम बन रहा है।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…