शव यात्रा में मधुमक्खियों का हमला, आगे चल रहे मटके के धुएं से अचानक झुंझलाकर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया

शव-यात्रा-में-मधुमक्खियों-का-हमला,-आगे-चल-रहे-मटके-के-धुएं-से-अचानक-झुंझलाकर-मधुमक्खियों-ने-हमला-कर-दिया

दमोह
शनिवार को दमोह के फुटेरा तालाब के समीप अंतिम यात्रा में शामिल लोगों पर अचानक ही मधुमक्खियों द्वारा हमला कर दिए जाने के कारण शव यात्रा में शामिल लोग अर्थी को जमीन पर रखकर भाग गए। इस घटना में लगभग 50 लोग मधुमक्खियों के हमले का शिकार हुए हालांकि इलाज हेतु जिला अस्पताल कोई भी नहीं पहुंचा।

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह लगभग 11:30 बजे दमोह शहर के फुटेरा तालाब के समीप स्थित हटा नाका मुक्तिधाम के लिए मांझी समाज की वरिष्ठ नेत्री शकुंतला रैकवार के निधन हो जाने के उपरांत उनकी शव यात्रा में अनेक लोग शामिल थे कि जैसे ही शव यात्रा फुटेरा तालाब के समीप पहुंची और शव यात्रा के आगे चल रहे मटके के धुएं से अचानक झुंझलाकर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

इस अचानक हमले में शव यात्रा में शामिल अनेक लोग घायल हो गए और अपने आप को बचाने के लिए अर्थी को ही छोड़कर भाग खड़े हुए।
वहीं दूसरी ओर तालाब के किनारे कुछ अन्य लोग मुंडन संस्कार करा रहे थे कि अचानक उन पर भी मधुमक्खियों के हमले होने से वह भी घायल हो गए।
हालांकि इस मधुमक्खियों के हमले से घायल कोई भी व्यक्ति इलाज के लिए जिला अस्पताल नहीं पहुंचा।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…