MP में खुलेंगे ट्राइबल मार्ट, मंत्री विजय शाह ने किया बड़ा ऐलान, जानें कहां से होगी इसकी शुरुआत

mp-में-खुलेंगे-ट्राइबल-मार्ट,-मंत्री-विजय-शाह-ने-किया-बड़ा-ऐलान,-जानें-कहां-से-होगी-इसकी-शुरुआत

 खंडवा
 मध्य प्रदेश के खंडवा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि डी मार्ट की तर्ज पर प्रदेश में ट्राईबल मार्ट भी खोले जाएंगे, जिसका संचालन खुद महिलाएं करेंगी। शुरुआत में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर खंडवा के आदिवासी ब्लॉक खालवा, मंडला और शहडोल में इसकी शुरुआत की जाएगी।

मंत्री शाह ने कहा कि इसके लिए एक एकड़ जमीन पर करीब एक करोड़ रुपए की लागत से ये ट्राइबल मार्ट बनाया जाएगा। जिसमें दो करोड़ रुपए का लोन महिलाएं को दिया जाएगा जिससे वह अपना रोजगार चला सके। मंत्री विजय शाह ने कहा कि महिला दिवस के मौके पर इतनी बड़ी सौगात बहनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा दी जा रही है। मैं समझता हूं कि महिला दिवस के मौके पर इससे बड़ी सौगात हमारी बहनों के लिए हो ही नहीं सकती है।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…