चिकित्सा शिक्षकों को पे&प्रोटेक्शन के लिये कैबिनेट प्रस्ताव प्रस्तुत करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

चिकित्सा-शिक्षकों-को-पे-प्रोटेक्शन-के-लिये-कैबिनेट-प्रस्ताव-प्रस्तुत-करें:-उप-मुख्यमंत्री-शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में वेतन संरक्षा (पे-प्रोटेक्शन) के लाभ आवश्यक है जिससे चिकित्सा शिक्षकों का आर्थिक संतुलन प्रभावित न हो और कार्यक्षमता बनी रहे। उन्होंने पे-प्रोटेक्शन के लिए कैबिनेट प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने नर्सिंग पदों पर भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मानव संसाधन की कमी को शीघ्र दूर करना आवश्यक है। उन्होंने मेडिकल इक्विपमेंट की समय पर खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू प्रदाय के लिये स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध होना आवश्यक है। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, एमडी एमपीपीएचसीएल मयंक अग्रवाल उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…