एयर इंडिया समर सीजन में भोपाल से जल्द उड़ान संचालन शुरू करेगी

एयर-इंडिया-समर-सीजन-में-भोपाल-से-जल्द-उड़ान-संचालन-शुरू-करेगी

भोपाल
अप्रैल माह से लागू हो रहे समर शेड्यूल से पहले ही भोपाल से प्रयागराज, जयपुर एवं गोवा उड़ान अस्थाई रूप से बंद हो रही है। भोपाल से रायपुर एवं हैदराबाद तक अतिरिक्त उड़ानें शुरू होंगी। कुछ उड़ानों के समय में मामूली परिवर्तन होगा।

    महाकुंभ के दौरान प्रयागराज उड़ान में सीटें नहीं मिल पा रही थीं। अब कंपनी को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं।

    इंडिगो ने इस रूट पर संचालित उड़ान की बुकिंग 30 मार्च एवं इसके बाद की तारीखों में नहीं हो रही है।

    गोवा रूट भी इसी दिन से उड़ान बंद होगी। जयपुर एयरपोर्ट पर रन वे विस्तार का काम शुरू होने के कारण भोपाल से जयपुर के बीच संचालित उड़ान स्थाई रूप से बंद होगी।

    एयरपोर्ट अथारिटी ने उम्मीद व्यक्त की है कि समर शेड्यूल के बीच में यह तीनों उड़ानें फिर से शुरू होंगी। समर शेड्यूल अप्रैल के अंतिम सप्ताह में लागू होता है।

हैदराबाद जाना आसान होगा

    भोपाल से रायपुर तक हवाई यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते इंडिगो ने इस रूट पर अतिरिक्त उड़ान शुरू करने की तैयारी की है।

    वर्तमान में रायपुर तक एक ही उड़ान है। 30 मार्च से दो उड़ानें हो जाएंगी।

प्रस्तावित उड़ान संख्या 6-ई 7149 सुबह 9.40 बजे भोपाल से रवाना होगी।

    सुबह 11.10 बजे यह रायपुर पहुंचेगी। हैदराबाद रूट पर तीसरी उड़ान 30 मार्च से प्रारंभ होगी। प्रस्तावित उड़ान संख्या 6-ई 7595 शाम 6.55 बजे भोपाल से टेक ऑफ होगी।

    रात्रि नौ बजे यह उड़ान हैदराबाद में लैंड होगी। तीसरी उड़ान शुरू होने से भोपाल का दक्षिण भारत से हवाई कनेक्शन मजबूत हो जाएगा।

    हालांकि यात्री लंबे समय से तिरूपति तक सीधी उड़ान की मांग कर रहे थे। फिलहाल तिरूपति जाने वाले श्रद्धालुओं को वाया हैदराबाद ही जाना होगा।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…