विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च को समाप्त होने के बाद फिर तबादले होंगे, कई जिलों में कलेक्टर भी बदलेंगे

विधानसभा-का-बजट-सत्र-24-मार्च-को-समाप्त-होने-के-बाद-फिर-तबादले-होंगे,-कई-जिलों-में-कलेक्टर-भी-बदलेंगे

भोपाल
विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च को समाप्त होने के बाद फिर तबादले होंगे। कुछ कलेक्टर बदले जाएंगे तो मंत्रालय स्तर पर भी वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन होगा। विभागीय स्तर पर भी तबादले के प्रस्ताव तैयार हैं। स्कूल शिक्षा सहित अन्य विभागों में तबादले प्रस्तावित हैं। प्रदेश में वर्ष 2022 से सामान्य तबादलों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
प्रशासनिक आवश्यकता और विशेष परिस्थिति में मुख्यमंत्री समन्वय के माध्यम से तबादले के प्रविधान हैं। लेकिन इसमें होने वाले विलंब और लंबी प्रक्रिया को देखते हुए मंत्रियों को ये अधिकार दिए गए हैं कि वे प्रशासनिक आवश्यकता के साथ गंभीर बीमारी आदि की स्थिति में सीमित तबादले कर सकते हैं। विधानसभा सत्र और बजट की तैयारी के कारण ये तबादले भी नहीं हो पाए। विभागों में इसके प्रस्ताव तैयार हैं। सूत्रों का कहना है कि विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद तबादलों को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, प्रशासनिक आधार पर कुछ जिलों के कलेक्टर भी बदले जाएंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव कार्यालय के स्तर पर तैयारी है। मंत्रालय में भी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया जा सकता है।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…