प्रदेश में पुरानी तबादला नीति पर सामान्य प्रशासन विभाग ने नए सिरे से काम शुरू कर दिया

प्रदेश-में-पुरानी-तबादला-नीति-पर-सामान्य-प्रशासन-विभाग-ने-नए-सिरे-से-काम-शुरू-कर-दिया

भोपाल

 एमपी में पुरानी तबादला नीति पर सामान्य प्रशासन विभाग ने नए सिरे से काम शुरू कर दिया है। सब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल के अंत तक या उसके पहले बैन खुल जाएंगे। जिसके बाद कर्मचारी मनपसंद स्थानों पर तबादला की अर्जी लगा सकेंगे, उस पर सुनवाई होगी और तबादले किए जाएंगे।

 कर्मचारी वर्ग 2 वर्षों से तबादलों का इंतजार कर रहा है, बीते साल चुनाव के चलते उक्त नीति अटकी थी। जबकि वर्ष 2023 में भी ज्यादातर कर्मचारी चुनाव की आपाधापी में तबादला अर्जी नहीं दे सके थे। जल्द ही उन्हें लाभ मिलेगा।

नीति लगभग तैयार
सामान्य प्रशासन विभाग के सूत्रों के मुताबिक तबादला नीति लगभग तैयार है, जिसमें कुछ बदलाव प्रस्तावित हैं, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीएम डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन की मौजूदगी में एक बैठक होनी है। इसके बाद नीति कैबिनेट बैठक में जाएगी। बता दें, जनवरी में सरकार ने उच्च प्राथमिकता वाले तबादलों के रास्ते खोले थे।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…