सेहतगंज में स्कार्पियो और ट्रक जोरदार टक्कर, ट्रक के हुए दो टुकड़े, 5 की हालत गंभीर

सेहतगंज-में-स्कार्पियो-और-ट्रक-जोरदार-टक्कर,-ट्रक-के-हुए-दो-टुकड़े,-5-की-हालत-गंभीर

रायसेन
 रायसेन में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां थाना उमरावगंज पुलिस चौकी खरबई के सेहतगंज में स्कार्पियो और ट्रक जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि ट्रक में भरा कोयला भी बीच सड़क पर फैला। स्कॉर्पियो में सवार सभी पांच लोग और एक ट्रक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रायसेन एम्बुलेंस की मदद से भेजा। स्कार्पियो के ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। स्कार्पियो में सवार सभी लोग नर्मदापुरम(होशंगाबाद) से रसोई कार्यक्रम में शामिल होने रतनपुर आए थे। वहां से लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में स्कॉर्पियो चालक तरुण, संतोष मीणा, विनोद मीणा, कालू मीणा और कुलदीप मीणा सभी घायलों को टोल टैक्स सेहतगंज की एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…