महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को दिलाए बेहतर चिकित्सकीय शिक्षा : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल की सामान्य सभा की बैठक हुई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शहडोल में अध्यनरत विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय शिक्षा दिलाना सुनिश्चित करें, जिससे विद्यार्थी बेहतर चिकित्सकीय शिक्षा प्राप्त कर अच्छे चिकित्सक बन सके।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शहडोल, अनूपपुर एवं उमरिया जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से ‘निरोगी काया अभियान’ की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत पंजीयन कराया जाए और समय-समय पर महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि सीएमएचओ एवं बीएमओ इस कार्य को प्राथमिकता से लें तथा गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर जांच करने हेतु मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित करें तथा वरिष्ठ अधिकारी मॉनिटरिंग भी करें।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि संभागीय मुख्यालय शहडोल के बस स्टैंड से बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय तक के मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य तेजी पूर्ण कराए जिससे आने जाने वाले वाहन सुगमता के साथ और मरीज समय पर मेडिकल कॉलेज तक पहुंचकर अपना इलाज करा सकें। उप मुख्यमंत्री ने मरीजों को मेडिकल कॉलेज में दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली तथा सुचारू सेवा प्रदाय के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने महाविद्यालय में आयुष्मान भारत योजना, जननी सुरक्षा योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम एवं प्रसूति सहायता योजना की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रत्येक योजना का लाभ मरीजों को दिलाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालय में इकोकार्डियोग्राफी, जनरल सर्जरी, टेली मेडिसिन, रेडियो डायग्नोसिस, ब्लड बैंक सहित अन्य डिपार्टमेंट की भी जानकारी ली। विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, श्री जयसिंह मरावी,श्री शरद कोल, कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राम जी श्रीवास्तव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सक उपस्थित थे।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…