वैश्विक इलेक्ट्रानिक्स हब बनेगा भारत : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का इलेक्ट्रानिक्स कॉम्पोनेंट मैन्यूफैक्चरिंग स्कीम मंजूर करने के दूरदर्शी निर्णय पर आभार माना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि केंद्रीय कैबिनेट द्वारा इलेक्ट्रानिक्स कॉम्पोनेंट मैन्यूफैक्चरिंग स्कीम की स्वीकृति मिलना आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस योजना के माध्यम से 59 हजार 350 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित होगा, जिससे 4.56 लाख करोड़ रुपए मूल्य के उत्पादों का निर्माण होगा और 90 हजार से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारत को वैश्विक इलेक्ट्रानिक्स हब बनाने, आपूर्ति श्रृंखला को सशक्त करने और नवाचारों द्वारा आत्मनिर्भर भारत को नए आयाम देने में सहायक सिद्ध होगा।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…