केंद्रीय मंत्री ने बजाया ढोल, आदिवासियों के साथ जमकर नाचे सिंधिया

गुना
 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज गुना के दौरे पर रहे। उन्होंने बमोरी में जनसुनवाई (Public Hearing) आयोजित की, जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुन उसका समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी मौजूद रहे। इसके बाद वे डिगडोली गांव पहुंचे। जहां आयोजित दाग महोत्सव और होली मिलन समारोह में उन्होंने आदिवासी नृत्य किया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया आज बमोरी में जनसुनवाई की। जिसमें उन्होंने जनता का दरबार लगाया और उनकी समस्याओं को सुना। इसके साथ ही उस समस्या का निराकरण के निर्देश दिए। इसके बाद वे डिगडोली गांव में आयोजित फागोत्सव में भाग लिया। जहां उन्होंने आदिवासी नृत्य कर ढोल भी बजाया। इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों के साथ फूलों की होली खेली।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। जिन्होंने मंत्री को अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की। फागोत्सव में सिंधिया की भागीदारी से आदिवासी समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…