जल तथा जलस्रोतों का संरक्षण एवं संवर्धन सभी की जिम्मेदारी

जल तथा जलस्रोतों का संरक्षण एवं संवर्धन सभी की जिम्मेदारी

जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ में जल गंगा संवर्धन अभियान का हुआ शुभारंभ

अनूपपुर
 जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत बिलासपुर में रविवार को जल गंगा संवर्धन अभियान का जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भुवनेश्वरी देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शुभारंभ किया।
    कार्यक्रम में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश भर में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अनूपपुर जिले में 30 मार्च से 30 जून तक यह अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान जल तथा जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी से अभियान में सहभागिता करने की अपील की। शुभारंभ कार्यक्रम में लोगों को जल के संरक्षण एवं संवर्धन का महत्व बताया गया तथा जल के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शपथ भी दिलाई गई तथा अभियान के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ श्री गणेश पाण्डेय, एपीओ वरुण सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी एवं आमजन्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…