सीएम राईज स्कूल सजवानी (बड़वानी) में स्कूल चले हम अभियान के तहत प्रवेशोत्सव का आयोजन

बड़वानी

 स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2025 में सीएम राईज माडल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वानी में मनाया गया ।
    पूर्व केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, विधायक श्री राजन मण्डलोई, कलेक्टर सुश्री गुंचा सनोबर, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री काजल जावला, एसडीएम श्री भूपेन्द्र रावत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  के रूप में उपस्थित थे ।

   इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथियो द्वारा सरस्वती पूजन के पश्चात नवीन सत्र में प्रवेश लिये बच्चो का तिलक एवं फूल देकर स्वागत किया तथा बच्चो को निःशुल्क पुस्तक वितरण एवं गणवेश भी किया ।
    इस दौरान जनप्रतिनिधियो एवं प्रशासनिक अधिकारियो ने विद्यार्थियो को सम्बोधित कर उन्हें नवीन सत्र में प्रवेश की बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाऐं प्रेषित की । जीवन में शिक्षा के महत्व को लेकर अपने विचार रख बच्चो को प्रेरित किया। वहीं सभी बच्चो एवं उनके अभिभावको से अनुरोध है कि वह शिक्षा का प्रकाश हर बच्चे तक पहुंचाऐं । बच्चो का नामांकन आवश्य करवाये एवं जो भी बच्चे किसी कारणवश शाला छोड़ चुके है उन्हें पुनः स्कूल से जोड़े ।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…