प्रधानमंत्री मोदी को श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शुभकामनाएं

भोपाल
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “श्रीलंका मित्र विभूषण” से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और वैश्विक मंचों पर भारत की सशक्त उपस्थिति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में ‘नया भारत’ वैश्विक मित्रता का संवाहक बन रहा है। यह सम्मान भारत और श्रीलंका के बीच साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को और भी सशक्त करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीलंका द्वारा दिया गया यह सर्वोच्च सम्मान न केवल प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व, वरन् भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा की प्रतिस्थापना का प्रतीक भी है।

“श्रीलंका मित्र विभूषण” सम्मान श्रीलंका सरकार द्वारा उन विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में अहम योगदान दिया हो। यह सम्मान प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति की सफलता को दर्शाता है और भारत-श्रीलंका के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकेत भी है।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…