भोपाल आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही

 भोपाल

 श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल श्री वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन मे देर रात्रि तक  कोलार क्षेत्र एवं नीलबड़,रातीबड़ क्षेत्र के होटल, ढाबों पर आबकारी की टीम ने दबिश दी । दौरान दबिश नटखट रेस्टोरेंट, ट्री चैप्टर,वाइट आर्किड,बेसिल,वन माल्ट,कंट्री साइड मिडोज,हाइड आउट आदि होटल/ ढाबों पर तलाशी ली गई। अवैध स्थल पर मदिरापान करने वालों पर एवं  इन होटल ढाबों के संचालकों/मालिकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए ।आज की कार्यवाही में कुल 33 प्रकरण पंजीबद किए ।एक अन्य कार्यवाही में दिन के समय कलखेड़ा में आरोपी राजा कश्तवार के कब्जे से 25 पाव देशी मदिरा जप्त कर प्रकरण दर्ज किया ।वहीं कल देर रात को रातीबड़ क्षेत्र के गुरु होटल पर उपनिरीक्षक श्रीमती
वर्षा उईके ने टीम सहित दबिश दी जहां से 6  महंगी शराब की बोतल एवं लगभग 4 पेटी बीयर की जप्त कर संचालक के विरुद्ध विधिवत प्रकरण कायम किया । कार्यवाहीयों में समस्त आबकारी अधिकारी/स्टाफ उपस्थित रहा ।ऐसी कार्यवाहियां लगातार जारी रहेगी।

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…