मध्य प्रदेश सरकार भर्ती नियमों में बदलाव करने जा रही है, नौकरियों के लिए बदलेगा भर्ती का पैटर्न

भोपाल
मध्य प्रदेश में नौकरियों के लिए भर्ती का पैटर्न बदलेगा। पीएससी की तर्ज पर राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल परीक्षा लेंगे। श्रेणी के हिसाब से समूह बनाए जाएंगे। एक प्रतीक्षा सूची भी बनाई जाएगी। सितंबर में परीक्षा का कैलेंडर तय होगा। यह व्यवस्था नई साल यानी जनवरी 2026 से लागू होगी।

मध्य प्रदेश सरकार भर्ती नियमों में बदलाव करने जा रही है। एमपी में राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होने वाली भर्ती परीक्षाएं अब बार-बार नहीं होंगी। संघ लोक सेवा आयोग की तरह अब मध्य प्रदेश में भी वर्ष में एक ही परीक्षा होगी। प्रदेश सरकार जनवरी 2026 से भर्ती-चयन की यह प्रक्रिया लागू करने की तैयारी में है। सभी श्रेणी के पदों के लिए प्रावीण्य सूची बनाई जाएगी और प्रतीक्षा सूची भी एक ही रहेगी। एक ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसमें सभी श्रेणियों के परीक्षार्थी शामिल होंगे। चयन लिस्ट के साथ प्रतीक्षा सूची भी एक बार बनेगी, जिससे खाली पदों पर तेजी से नियुक्ति संभव हो पाएगी।
 
CM डॉ मोहन बोले- साल में एक बार होंगे एग्जाम
सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि एक और निर्णय हम कर रहे हैं। सभी प्रकार की परीक्षाएं समय पर भर्ती हो जाए, सभी पदों के लिए कहीं कोई स्थान खाली न रहे। इस तरह से हम अपनी एमपीपीएससी परीक्षा कराने की दिशा में काफी अच्छे से आगे बढ़े हैं। बहुत जल्द ही इसके रिजल्ट आएंगे, ताकि साल में एक बार परीक्षा होगी, जैसे यूपीएससी की होती है।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…