कटनी में पुलिस ने लम्बे समय से रह रहे 23 पाकिस्तानियों की पहचान

कटनी
एमपी के कटनी में पुलिस ने 23 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की है। ये सभी लोग लंबे समय से वीजा पर यहां रह रहे हैं। गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इन लोगों में हिंदू शरणार्थी और एक मुस्लिम महिला शामिल हैं। पुलिस ने इनकी जानकारी गृह मंत्रालय को भेज दी है।

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद गृह मंत्रालय ने पाकिस्तानियों के बारे में जानकारी मांगी थी। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। 24 घंटे के अंदर ही 23 पाकिस्तानियों की पहचान कर ली गई।

30-35 साल से यहां रह रहे

पुलिस के अनुसार ये सभी 23 पाकिस्तानी नागरिक पिछले 30-35 सालों से कटनी में रह रहे हैं। ये सभी हिंदू शरणार्थी हैं। उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन भी किया है। इन लोगों में एक मुस्लिम महिला भी शामिल है। वह पहले कैमोर में रहती थी। उसकी शादी पाकिस्तान में हुई थी। शादी के बाद वह कटनी आ गई। बाद में उसने अनूपपुर में दूसरी शादी कर ली। अब वह वहीं रह रही है।

लॉन्ग टर्म वीजा पर रहने की छूट

कटनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कटनी में मिले सभी पाकिस्तानियों को लॉन्ग टर्म वीजा पर रहने की छूट मिली हुई है। पुलिस विभाग ने गृह मंत्रालय से इस बारे में जानकारी मांगी थी। जानकारी के साथ सभी दस्तावेज उच्च अधिकारियों को भेज दिए गए हैं। इसके अलावा, एक मुस्लिम महिला की भी पहचान हुई है, जो फिलहाल अनूपपुर में रह रही है। कटनी पुलिस सभी पहलुओं पर ध्यान रख रही है।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…