विशेष पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवायें) पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर का निरीक्षण

अनूपपुर

गुरुवार की दोपहर विशेष पुलिस महानिदेशक महोदय (तकनीकी सेवायें) पुलिस मुख्यालय भोपाल श्री योगेश मुदगल जी द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के साथ थाना कोतवाली अनूपपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कोतवाली भवन एवं परिसर में साफ सफाई, थाना मालखाना एवं बलवा ड्रिल सामाग्री का रख रखाव एवं पीने के पानी की सुविधा का निरीक्षण किया गया।

विशेष पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा थाने के विभिन्न रजिस्टरों जरायाम पंजी,  निगरानी पंजी, गुण्डा पंजी इन्डेक्स टू हिस्ट्रीशीट, गुण्डा चेकिंग रजिस्टर एवं अन्य रजिस्टरों का अवलोकन किया जाकर थाने का रिकार्ड विधिवत संधारित पाये जाने से प्रशंसा की गई। विशेष पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा थाना में पदस्थ समस्त अधिकारी –  कर्मचारियो से वार्तालाप कर कर्मचारियो की डियुटी एवं परेशानियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लगातार जनहित में अच्छी पुलिसिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…