जल गंगा संवर्धन अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में 3352 खेत तालाब, 12 अमृत सरोवर, 119 डगवेल रिचार्ज के कार्य चल रहे

अनूपपुर

राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में जिले में 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के कार्य कराए जा रहे हैं। हैण्डपंपों, ट्यूबवेल तथा कुंओं में रिचार्ज पिट बनाकर बारिश के पानी को धरती में सहेजने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तरह किसानों को प्रोत्साहित करके निजी जमीनों में बड़ी संख्या में खेत तालाब का निर्माण कराया जा रहा है। खेत तालाब से किसान को एक ओर जहाँ फसल की सिंचाई के लिए पानी मिलेगा वहीं दूसरी ओर धरती की कोख में भी पानी का संचय बढ़ेगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने बताया कि जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत किसानों द्वारा खेत तालाब का निर्माण किया जा रहा है। सहायक यंत्री एवं उपयंत्री द्वारा निर्माण कार्य का निरीक्षण कर किसानों को तकनीकी सलाह भी उपलब्ध कराई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के किसानों द्वारा कुएं में रिचार्ज पिट बनाए जा रहे है। इसी तरह जिले में अमृत सरोवर का निर्माण किया जा रहा है। हैण्डपंपों में रिचार्ज पिट बनाने का कार्य किया जा रहा है।

जिले में जल संरक्षण के ये कार्य कराए जा रहे
जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान वर्ष 2025-26 में खेत तालाब का लक्ष्य 3739 शासन से प्राप्त हुआ है। 3352 कार्यों का चिन्हांकन किया जा चुका है और 2968 कार्यों की तकनीकी स्वीकृत उपरान्त 2140 कार्य प्रारंभ कराए गए हंै। जिले में अमृत सरोवर के कुल प्राप्त लक्ष्य 12 के विरुद्ध सभी 12 कार्यों को चिन्हांकित किया जा चुका है जिसमें 9 कार्यों की स्वीकृति उपरान्त प्रारंभ कराया जा चुका है। कूप रिचार्ज संरचना के कुल प्राप्त 400 के लक्ष्य विरुद्ध 408 कार्यों का चिन्हांकन उपरान्त 286 कार्यों की स्वीकृतियां जारी कर 210 कार्यों को प्रारंभ किया जा चुका है।

1604 खेत तालाब के कार्य प्रगतिरत
वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2995 खेत तालाब कार्य की स्वीकृतियां दी गई थी, जिनमें से 1391 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 1604 कार्य प्रगतिरत हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण के कार्यों के साथ-साथ जिले भर में जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। स्कूलों, महाविद्यालयो में निबंध,भाषण और चित्रकला के माध्यम से जल संरक्षण के संदेश दिए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्वसहायता समूह एवं जन अभियान परिषद द्वारा रैलियाँ निकालकर आमजनता को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विकासखण्ड कोतमा, अनूपपुर, जैतहरी एवं पुष्पराजगढ़ में महिलाओं ने जल संगोष्ठी एवं रैली के माध्यम से जन जागरूकता का संदेश दिया।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…