राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश कार्यालय ने आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन के भुगतान के लिए बजट जारी

भोपाल

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश कार्यालय ने आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन के भुगतान के लिए बजट जारी कर दिया है। सबसे पहले आउटसोर्स स्टाफ के लंबित वेतन का भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद बचे हुए बजट से संविदा कर्मचारियों के भुगतान के लिए कहा गया है।

 इसके बाद बची राशि से हितग्राहियों के लंबित भुगतान के निर्देश जिलों के सीएमएचओ को दिए गए हैं। एनएचएम एमडी ने चेतावनी भी दी है कि अन्य मदों में इस बजट का उपयोग करने पर वित्तीय अनियमितता मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।

शुरु कर दी थी हड़ताल
ज्ञात रहे कि आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए जारी किए गए बजट का अन्य मदों में उपयोग करने के कारण महीनों तक भुगतान नहीं हो पा रहा था। राजधानी के जेपी जिला अस्पताल में ही चार महीने से वेतन नहीं मिलने के चलते आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था। संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। इसके बाद उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखने के निर्देश दिए थे।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…