कानून-व्यवस्था में हर जिले को आदर्श बनाना है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जबलपुर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में संभाग के अन्य जिलों में कानून-व्यवस्था बनाये रखने, आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण करने के निर्देश दिये। उन्होंने जबलपुर में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विशेष रूप से बालाघाट, मंडला, डिंडोरी में नक्सल गतिविधियों के उन्मूलन की समीक्षा कर नक्सल उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विशेष रूप से कहा कि कानून और व्यवस्था की दृष्टि से पूरे प्रदेश के साथ हर जिले को आदर्श रूप में लाना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जुआं, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ व अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर कठोर कार्रवाई करें। धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों, खुले में मांस बिक्री, गौवंश की तस्करी पर भी प्रभावी नियंत्रण और सख्ती से रोकथाम सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातियों से विवाह कर भूमि व संपत्ति के मालिक बनने की साजिश पर कड़ी निगरानी रखें, सतर्कता दिखायें। उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाये रखने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में डीजीपी कैलाश मकवाना, एसडीजी पंकज श्रीवास्तव, एडीजी साईं मनोहर सहित संभाग के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…