कोरी कोली समाज कल्याण समिति ने श्यामपुर में अक्षय तृतीया पर निःशुल्क कन्या विवाह सम्मेलन आयोजित किया

श्यामपुर

दिनांक 30.04.2025 को कोरी कोली समाज कल्याण समिति रजिस्टर्ड  मध्य प्रदेश शाखा जिला सीहोर तहसील श्यामपुर के तत्वाधान में अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में निःशुल्क कन्या विवाह सम्मेलन कोली समाज द्वारा आयोजित किया गया । जिसमें संस्था द्वारा 04  जोड़ो का वैवाहिक कार्य संपन्न कराया गया।

समाज द्वारा वरों की बारात बस स्टैंड से कार्यक्रम स्थल तक निकाली गई ।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भोपाल नगर निगम वार्ड 48 के पार्षद अरविन्द वर्मा द्वारा की गई जिसमें संस्था के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र शाक्य, सचिव सुनील शाक्य एवं ग्राम सरपंच नवीन ताराचंद जी चौहान अखिल भारतीय कोली समाज संस्था के राष्ट्रीय सचिव एस के पंथी जी, युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष रोनी अतरौलिया,  जनपद सदस्य श्री विनोद जी परिहार एवं ग्राम गुलखेड़ी सरपंच एवं भारतीय जनता पार्टी से श्यामपुर मंडल अध्यक्ष श्री अजय जी ठाकुर उपस्थित रहे।

मंच संचालन श्री योगेन्द्र शंकवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में समाजजनों द्वारा वैवाहिक जोड़ो को उपहार स्वरूप सामग्री भेंट कर उनके सुखी दाम्पत्य जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…