मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बस दुर्घटना में 4 यात्रियों के आकस्मिक निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बस दुर्घटना में 4 यात्रियों के आकस्मिक निधन पर जताया शोक

विदिशा जिले के लटेरी में हुई बस दुर्घटना, मृतकों के परिजन को मिलेगी 2-2 लाख रुपये की सहायता

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदिशा जिले के लटेरी तहसील में बस दुर्घटना में 4 यात्रियों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दुर्घटनाग्रस्त यात्री बस इन्दौर से सिरोंज जा रही थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल यात्रियों के लिए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की एवं घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…