प्रदेश के कर्मचारियों को अप्रैल से जून 2025 तक जमा निधियों पर ब्याज दर 7.1 प्रतिशत रहेगी

भोपाल

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। 5 फीसदी महंगाई भत्ता वृद्धि और नई तबादला नीति के बाद अब मोहन सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है।राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम त्रैमास (अप्रैल से जून) तक के लिए ब्याज दर का निर्धारण कर दिया है।

इसके तहत कर्मचारियों की उनकी जमा राशि पर 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।वित्त विभाग ने एक जनवरी से 31 मार्च 2025 तक के लिए ब्याज की दर निर्धारित कर दी है।यह कर्मचारियों की विभिन्न जमा निधियों पर लागू होगी।राहत की बात ये है कि पिछले वर्ष भी यही दर थी, यानि इस बार दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इन निधियों पर मिलेगा ब्याज

    दरअसल, सामान्य भविष्य निधि, अंशदायी भविष्य निधि, पटवारी विशेष भविष्य निधि, मध्य भारत जीवन बीमा निधि, विभागीय भविष्य निधि, मध्य प्रदेश शासकीय सेवक कर्मचारी बीमा-सह-बच सत योजना में जमा होने वाली राशि पर ब्याज मिलता है है।
    प्रति तीन माह में इसकी दर निर्धारित की जाती है। इस बार जनवरी से मार्च 2025 तक के लिए यह दर 7.1 प्रतिशत रखी गई है। अब अप्रैल से जून 2025 तक इन निधियों पर ब्याज दर 7.1 प्रतिशत रहेगी। पिछले त्रैमास में भी इसी दर से ब्याज अदायगी की गई थी।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…