मुख्यमंत्री डॉ. यादव से श्री नाथजी मंदिर, नाथद्वारा के गोस्वामी विशाल बावा साहब ने की भेंट

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा के गोस्वामी तिलकायत चिरंजीवी 105 विशाल बावा साहब ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोस्वामी विशाल बावा साहब का शॉल व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। साथ ही प्रदेश में संचालित सांस्कृतिक-आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गोस्वामी जी ने अंगवस्त्रम तथा श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा का प्रसाद भेंट किया।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…