चार धाम यात्रा अब रेल से — भारत गौरव डीलक्स ट्रेन से करें पावन यात्रा

भोपाल

यात्रियों को धार्मिक स्थलों की यात्रा सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने हेतु भारतीय रेल द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में चार धाम की यात्रा को लेकर रेल मंत्रालय द्वारा ‘भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन’ का संचालन किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं को देश के चार कोनों में स्थित प्रमुख तीर्थस्थलों का दर्शन कराएगी।

यह विशेष ट्रेन 27 मई 2025 को नई दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से रवाना होकर 17 दिनों की पावन यात्रा पर निकलेगी, जिसमें कुल 8425 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यात्रा के दौरान बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम और द्वारका जैसे प्रतिष्ठित धामों के साथ-साथ माना गाँव, जोशीमठ, ऋषिकेश, पुरी समुद्र तट, कोणार्क सूर्य मंदिर, धनुषकोड़ी, और भेंट द्वारका जैसी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थलों का दर्शन भी कराया जाएगा।

इस धार्मिक यात्रा को और भी विशेष बनाते हुए ट्रेन में काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), भीमशंकर मंदिर (पुणे) और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग (नासिक) का भ्रमण भी यात्रियों को कराया जाएगा, जिससे यह यात्रा आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध हो जाती है।
भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन को पूर्णत: वातानुकूलित बनाया गया है, जिसमें फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी के डिब्बे उपलब्ध हैं। ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं जैसे डायनिंग रेस्टोरेंट, मॉडर्न किचन, स्नान क्यूबिकल्स, बायो टॉयलेट्स, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड, और फुट मसाजर की भी व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों को घर जैसी सुविधा का अनुभव मिलेगा।

इस ट्रेन का संचालन भारतीय रेल कैटरिंग एवं टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) द्वारा किया जाएगा। इस यात्रा के लिए निर्धारित पैकेज रेट में यात्रा टिकट, तीन सितारा होटल में ठहराव, प्रतिदिन तीन समय का भोजन, साइटसीइंग, ट्रैवल इंश्योरेंस और टूर मैनेजर की सेवाएं भी शामिल हैं। कुल 150 सीटों की इस ट्रेन में बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जा रही है। बुकिंग की प्रक्रिया IRCTC की वेबसाइट और पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है।

भारतीय रेल के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) श्री दिलीप कुमार ने बताया कि “भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन” योजना के अंतर्गत ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ा जा रहा है, जो देश के लोगों की आस्था के केंद्र हैं। इस पहल से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि आम यात्रियों को भी संगठित और सुरक्षित तरीके से यात्रा करने का अवसर मिल रहा है।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…