स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों को समय सीमा में करें पूर्ण : राज्य मंत्री पटेल

भोपाल
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने ग्वालियर में फूड एण्ड ड्रग टेस्टिंग लैब सहित स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। राज्य मंत्री श्री पटेल ने हाउसिंग बोर्ड के सिविल इंजीनियरों एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों को निर्देशित किया कि वे निर्माण कार्य में तेजी लाएं और तय समय-सीमा में कार्य पूरा करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव को कार्य की नियमित निगरानी करने तथा इसे प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव, डीएचओ-2 डॉ. प्रबल प्रताप सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर कु. अनुभूति शर्मा, फूड ऑफिसर श्री लोकेन्द्र सिंह, एम.पी. हाउसिंग बोर्ड से ई.ई. श्री दास गुप्ता, श्रीमती नीरू राजपूत, श्री बसंत यादव, एसडीओ श्री रतन काकवानी, श्री शुभम गुप्ता तथा भोपाल से फूड एण्ड ड्रग टेस्टिंग लैब के प्रभारी श्री राकेश जैन भी मौजूद रहे।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…