किसान 5 मई को गेहूं उपार्जन के लिए कर सकते हैं स्लॉट बुक

भोपाल

ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसान जो 30 अप्रैल तक स्लॉट बुक नहीं कर सके, वह 5 मई को स्लॉट बुक कर उसी दिन गेहूं का विक्रय उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर कर सकते हैं। स्लॉट बुक करने के लिए जिला खाद्य कार्यालय में आवेदन करना होगा। आवेदन में कृषक का नाम, किसान कोड, विक्रय की जाने वाली उपज की मात्रा आदि का उल्लेख करना होगा।

5 मई को उपार्जन केंद्र पर किसान की उपज की तौल एवं देयक जारी नहीं होने पर किसानों को नोडल अधिकारी के द्वारा टोकन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।  जिन किसानों की स्लॉट की वैधता समाप्त हो गई है, उनकी अवधि डीएसओ लॉगिन से बढ़ाने तथा इन किसानों से गेहूं की खरीदी 9 मई तक करने के निर्देश भी दिए गए हैं।  इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश खाद्य विभाग द्वारा जारी कर दिए गए हैं।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…