बिजुरी पुलिस द्वारा अवैद्य शराब का परिवहन करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही कर किया 62000/- रुपये का मशरुका जब्त

अनूपपुर

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर मोती उर्र रहमान जी के द्वारा अवैद्य गतिविधियों एवं अवैद्य कारोबार करने वालो पर कडी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है जिसके अनुपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मो. इसरार मंसूरी एवं एस.डी.ओ.पी. कोतमा श्रीमति आरती शाक्य के मार्गदर्शन मे थाना बिजुरी मे दिनांक 05.05.25 को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना कि आरोपी राजेश लकडा अपनी टी व्हीएस जूपिटर स्कूट क्र सीजी 16 सीटी 3928 मे  अवैद्य शराब कोरजा तिराहे के पास बिजुरी मे बिक्री के उद्देश्य से ले जा रहा है सूचना पर बिजुरी पुलिस द्वारा कोरजा तिराहे के पास रेड की कार्यवाही कर आरोपी राजेश लकडा पिता बहादुर लकडा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम झीमर पौराधार थाना रामनगर के पास से प्लास्टिक की  ट्यूब ,ब्लेडर मे 20 लीटर हाथ भट्ठी की देशी महुआ शराब तथा एक टीव्हीएस जूपिटर स्कूटी रजिस्ट्रेशन क्र. सीजी 16 सीटी 3928 को कुल मशरुका 62000/- रुपये का जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अप. 137/25 धारा 34(1) आब एक्ट का कायम कर  विवेचना मे लिया गया। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विकास सिंह ,सउनि उदय प्रजापति आर. 349 रामनिवास गुर्जर ,अप. 304 रवि सिह की उल्लेखनीय भूमिका रही

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश में कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, दीपावली पर साफ रहेगा मौसम और अब बढ़ेगी ठंड

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है, जिससे राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि,…

    मुरैना में Pregacap-300 की बिक्री पर विवाद, बिना पर्चे दवा देने का वीडियो वायरल; ड्रग विभाग पर उठे सवाल

    By: Ravindra Singh मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में मेडिकल स्टोर्स पर दवाओं की बिक्री को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। Pregacap-300 टैबलेट को बिना डॉक्टर के पर्चे…