महिला पुलिस अधिकारी ने घायल तड़पते व्यक्ति को समय पर पहुंचाया अस्पताल

नरसिंहपुर
 यातायात पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बरमान डयूटी पर जा रही थी, ममता तिवारी ने घायल व्यक्ति की जान बचाई। यातायात थाना प्रभारी ने अपनी गाड़ी से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।

नेशनल हाईवे पर आने वाले ग्राम कठोतिया के टाटा मोटर्स के समीप सड़क पर खून से लथपथ घायल पड़ा व्यक्ति को वर्दीधारियों ने अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश कर उसकी जान बचाई।

बता दें कि बरमान डयूटी पर जा रही यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी जब बरमान जा रही थी, इस दौरान रास्ते में नेशनल हाईवे पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में खून से लथपथ सड़क के किनारे पड़ा हुआ दिखाई दिया।

यहां से काफी लोग निकल रहे थे और कुछ खड़े होकर देख रहे थें। लेकिन किसी ने सहायता करने का प्रयास नहीं किया। मौके पर पहुंची महिला अधिकारी ममता तिवारी ने तुरंत अपनी गाड़ी से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।

यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी ने बताया कि उस व्यक्ति के सिर में काफी चोटें थीं, तथा वह अचेत हालत में सड़क पर पड़ा था। संभवतः किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से वह घायल हुआ हैं।

होश में नहीं होने के कारण घायल, व्यक्ति का सही नाम-पता नहीं चल सका। बहरहाल खाकी वर्दी धारियों की इस मानवता के कारण समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाने दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा हैं। पुलिस की इस मानवता की उपस्थितजनों से सराहना की।

  • Related Posts

    पसला की आदिवासी महिला सरपंच के साथ मारपीट और जबरन हस्ताक्षर कराने का मामला: FIR दर्ज होने के बाद समाप्त हुआ धरना

    बिल-वाउचर पर दस्तखत के विवाद को लेकर हुआ था हंगामा ग्राम पंचायत पसला की महिला सरपंच संतरी सिंह के साथ मारपीट और जबरन बिल-वाउचरों पर हस्ताक्षर कराने का एक गंभीर…

    निवाड़ी के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के सख्त तेवर: अधिकारियों को चेतावनी, बोले—’गरीब को परेशान किया तो नौकरी करने लायक नहीं रहोगे’

    मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का एक कड़ा और सख्त तेवर सामने आया है। निवाड़ी जिले के ग्राम रामनगर में आयोजित…