नगरीय निकायों की रेटिंग में ग्रीन स्पेस के लिये किये गये प्रयास महत्वपूर्ण

भोपाल
आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री संकेत एस. भोंडवे ने कहा है कि प्रदेश में नगरीय निकायों की रेटिंग में ग्रीन स्पेस के लिये किये जा रहे प्रयासों को कुल मूल्यांकन का महत्वपूर्ण बिन्दु माना जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता बनाये रखने के लिये योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाये। आयुक्त श्री भोंडवे आज कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

आयुक्त श्री भोंडवे ने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन इस तरह से किया जाये कि इसका लाभ आम नागरिकों को सरल और सुलभ तरीके से मिल सके। आयुक्त ने ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन के लिये आवश्यक तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहरी योजनाओं पर केन्द्रित वर्तमान मुद्दों पर आधारित वर्चुअल बैठक अब हर 15 दिन में की जायेगी। बैठक में भारत ऐप का उपयोग किया जायेगा।

दस्तावेजों की सुरक्षा के लिये डिजी लॉकर का उपयोग
आयुक्त श्री भोंडवे ने कहा कि फायर प्रमाण-पत्र जैसे दस्तावेजों की सुरक्षा के लिये डिजी लॉकर के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाये। उन्होंने पालिका भवन का निरीक्षण किया और कार्यालय परिसर को सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाये रखने के निर्देश दिये। नगरीय विकास आयुक्त का पद श्री सी.बी. चक्रवर्ती के स्थानांतरण के बाद रिक्त हुआ था।

  • Related Posts

    बबूल की आड़ में प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई का आरोप, आरा मशीनों तक लकड़ी पहुंचने की जांच की मांग

    By: Ravindra Singh क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लकड़ी तस्कर सामान्य बबूल के पेड़ों की आड़…

    ग्वालियर-चंबल में खाद्य सुरक्षा पर सवाल, 2,190 किलो मावा और 4,526 किलो मिल्क केक जब्त

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई चर्चा में है। मावा, मिल्क केक और घी की बड़ी…