मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पाकिस्तान हिरासत से बीएसएफ के जवान की वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त की

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूलवश सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंचे बीएसएफ कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ के सकुशल भारत लौट आने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। 23 अप्रैल को सीमा पार पहुंचे बीएसएफ कांस्टेबल पाक हिरासत में थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ रही कूटनीतिक शक्ति से दुश्मन देश सहित सम्पूर्ण विश्व परिचित है। यही हमारा सशक्त नया भारत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस घटना के पहले पाकिस्तान को भारतीय वायु सेना के पायलट विंग कमांडर श्री अभिनंदन वर्धमान को भी छोड़ना पड़ा था।

 

  • Related Posts

    PHQ: मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में बड़ा फेरबदल, 18 DSP को मिली नई जिम्मेदारी; साइबर, CID समेत कई शाखाओं में बदलाव

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यालय में पदस्थ 18 उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) को अलग-अलग शाखाओं में नई…

    मुरैना में भैंस चोरी का अनूठा मामला: चोरी हुईं 9 में से 5 भैंसें लावारिस हालत में बरामद, पुलिस तलाश में जुटी

    जौरा थाना क्षेत्र के डमेजर गांव से चोरी हुई थीं भैंसें मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र में भैंस चोरी का एक रहस्यमयी मामला सामने आया है।…