यात्रियों की सुरक्षा में तत्परता: संदिग्ध गतिविधियों पर आरपीएफ की सक्रिय कार्रवाई

भोपाल

भोपाल मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निरंतर सघन निगरानी और गश्ती अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा भोपाल रेलवे स्टेशन पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ने की महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई, जो यात्री सामान चोरी करने की नीयत से प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध रूप से घूम रहे थे।

घटना भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 पर रात्रि 10 बजे के आसपास की है, जब आरपीएफ आरक्षक कृष्ण कुमार द्वारा दो संदिग्ध व्यक्तियों को यात्रियों के बीच संदिग्ध गतिविधि करते हुए देखा गया। तत्काल सतर्कता दिखाते हुए आरक्षक द्वारा दोनों व्यक्तियों को रोका गया और पूछताछ की गई।

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान क्रमशः कल्लू खान  उम्र – 24 वर्ष और दीवान सिंह सुजान सिंह  उम्र – 25 वर्ष के रूप में की गई। पूछताछ के दौरान दोनों के पास किसी भी प्रकार का वैध टिकट या रेलवे परिसर में रहने का अधिकार पत्र नहीं पाया गया। उक्त व्यक्तियों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 145, 146, 137 तथा 1727/25 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्टेशन परिसर में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को सख्ती से रोका जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    उज्जैन में पुलिस टीम पर हमला: तीसरा आरोपी सरदार सिंह गिरफ्तार, जुलूस निकालकर कोर्ट में किया पेश

    उन्हेल थाना क्षेत्र के नागझिरी गांव की घटना और मामला दर्ज मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। जिले के…

    इंदौर के आजाद नगर में बड़ी वारदात: खरीदारी करने आई महिला से मंगलसूत्र और नकदी की चोरी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

    मुसाखेड़ी बाजार में महिला को बातों में उलझाकर बनाया शिकार इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित मुसाखेड़ी बाजार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। त्योहारी…