सालभर पहले उज्जैन और इंदौर आई थी ज्योति मल्होत्रा, लेकिन वीडियो शेयर किए सिर्फ आने और जाने के

 इंदौर

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा करीब एक साल पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन और इंदौर आई थी। उसके यूट्यूब चैनल ‘ट्रेवल विथ जो’ पर इससे जुड़े वीडियो भी मौजूद हैं। पहला वीडियो 23 मार्च 2024 को हिसार से उज्जैन तक की ट्रेन यात्रा का है, जबकि दूसरा वीडियो 26 मार्च 2024 को इंदौर से दिल्ली तक की बस यात्रा का है। आश्चर्यजनक बात यह है कि इन दोनों शहरों में कई प्रमुख पर्यटन स्थल होने के बावजूद ज्योति ने केवल इन शहरों में आने और जाने के वीडियो ही डाले हैं, लेकिन वहां घूमने की कोई जानकारी उसने साझा नहीं की है।

पाकिस्तान से संबंध और ऑपरेशन सिंदूर में खुलासा
जांच में सामने आया है कि हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा की दोस्ती पाकिस्तान हाई कमिशन में कार्यरत दानिश नाम के व्यक्ति से थी। उसी के माध्यम से वह कई बार पाकिस्तान भी जा चुकी थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान यह खुलासा हुआ कि ज्योति का संपर्क सीधे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से था। उसकी लग्जरी लाइफस्टाइल और पाकिस्तानी एवं चीनी वीजा तुरंत मिल जाने के कारण वह जांच एजेंसियों के रडार पर आ गई थी। इतना ही नहीं, उसने अपने यूट्यूब चैनल पर मरियम नवाज के साथ भी एक वीडियो साझा किया था, जिससे एजेंसियों को यह शक हुआ कि एक आम भारतीय यूट्यूबर पाकिस्तान की शीर्ष राजनीतिक शख्सियत तक कैसे पहुंची।

बाली यात्रा और महंगी लाइफस्टाइल भी जांच के घेरे में
ज्योति मल्होत्रा हाल ही में इंडोनेशिया के लोकप्रिय पर्यटन स्थल बाली की यात्रा पर भी गई थी। वहां से उसने अपने चैनल पर कई लग्जरी लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो शेयर किए हैं। उसकी महंगी जीवनशैली और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को देखते हुए जांच एजेंसियों को इस बात की आशंका है कि उसे किसी स्रोत से आर्थिक सहायता मिल रही थी। फिलहाल इस फंडिंग के स्रोत की जांच की जा रही है और उसके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों को खंगाला जा रहा है।

एजेंसियां जांच में जुटीं, कई और खुलासों की संभावना
जांच एजेंसियां इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही हैं और ज्योति के सभी डिजिटल फुटप्रिंट, बैंकिंग डिटेल्स, सोशल मीडिया संपर्क और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की जांच कर रही हैं। उसके यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध वीडियो, खासकर विदेशों में की गई यात्राओं और पाकिस्तान से जुड़ी गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा की जा रही है। जांच अधिकारियों का मानना है कि आने वाले समय में इस केस से कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…