मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति स्व. रेड्डी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि स्व. संजीव रेड्डी एक कुशल राजनेता थे, जिन्होंने भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने जीवनकाल में विभिन्न पदों पर रहते हुए राष्ट्र के पुनर्निर्माण और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव से उल्लेखनीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शुचिता, सादगी और कर्तव्य-निष्ठा के मूल्य और आदर्श स्थापित करने वाले स्व. संजीव रेड्डी सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…