प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम विकसित भारत का दर्शन : मंत्री शुक्ला

भोपाल
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात कार्यक्रम” को विकसित भारत का दर्शन बताया है। उन्होंने आज नई दिल्ली के एमपी भवन में “मन की बात” कार्यक्रम का श्रवण किया।

मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी “मन की बात” कार्यक्रम से देश के जनमानस से मन की ही नहीं, विकसित भारत की बात भी करते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के इस कार्यक्रम को देश की जनता घरों में, टोलों में, चौराहे पर इकट्ठा होकर मन से आत्मसात करती है।

मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी अपनी बात कहते हुए पूरे विकसित भारत का दिग्दर्शन कराते हैं। कार्यक्रम में राज्य के विकास रथ के साथ देश की सेनाओं के पराक्रम का जिक्र करते हैं। मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश सशक्तिकरण के साथ समृद्ध हो रहा है।

 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…