उप मुख्यमंत्री ने ओरछा में भगवान श्री रामराजा सरकार के किए दर्शन

भोपाल 
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने निवाड़ी जिले के अल्पप्रवास के दौरान ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी ओरछा में भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं निरंतर विकास की कामना की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान श्री रामराजा सरकार आस्था, श्रद्धा और विश्वास के प्रतीक हैं। उनका आशीर्वाद हमें सेवा, समर्पण और सुशासन के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। ओरछा की धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत पूरे देश में अद्वितीय है। विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…