विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों का पक्षी अवलोकन

भोपाल 
पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व पर्यावरण नियोजन समन्वय संगठन (एप्को) द्वारा बुधवार को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में भोपाल जिले के ईको क्लब विद्यालय एवं महाविद्यालय तथा जन-मानस के लिये पक्षी अवलोकन कराया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 40 प्रतिभागी शामिल हुए।

पक्षी विशेषज्ञ श्री मोहम्मद खलिक एवं डॉ. संगीता राजगीर ने प्रतिभागियों को भोपाल में आने वाले प्रवासी पक्षियों का अवलोकन एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिसमें कोयल, ग्रे-हेरान, लिटिल कारमोरेंट, इंडियन रोबिन, रोज रिंग पैराकिट, व्हाइट थ्रोटेड किंग फिशर के बारे में बताया गया। साथ ही विभि‍न्न पक्षियों द्वारा बनाये जाने वाले घोंसले तथा पक्षियों के पारिस्थितिकी संतुलन एवं पर्यावरण संरक्षण में भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विश्व पर्यावरण दिवस की इस वर्ष की थीम “Ending Plastic Pollution Globally” के संदर्भ में प्लास्टिक से पक्षियों को हो रही समस्याओं तथा प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के लिये विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को एप्को द्वारा रिसाइकल पेपर से निर्मित संसाधन सामग्री उपलब्ध कराई गई एवं प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…