मुरैना में डबल मर्डर कांड का खुलासा, पुलिस ने 36 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार, हत्या कारण आया सामने

मुरैना
 सिहोनिया डबल मर्डर मामले में पुलिस ने 36 घंटे के अंदर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो कट्टे और जिंदा-मुर्दा राउंड भी बरामद किए हैं. आरोपी की पहचान पोरसा निवासी वीरू (उर्फ वीरपाल शुक्ला) और गोविंदा खटीक के रूप में हुई है. वहीं, वारदात के बाद एसपी ने सिहोनियां थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया.

आरोपी की तलाश में जुटी थी सात टीमें

मुरैना एसपी समीर सौरभ ने कहा, “दो दिन पहले जिले के सिहोनियां थाना क्षेत्र में स्विफ्ट में सवार होकर आए दो बदमाशों ने चाचा और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतक की पहचान महेंद्र उर्फ बंटी भदौरिया और सौरभ भदौरिया के रुप में हुई थी. घटना के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए डीएसपी हैडक्वार्टर विजय भदौरिया तथा अम्बाह एसडीओपी रवि प्रकाश भदौरिया के नेतृत्व में 7 टीमें लगाई गई थीं.”

आरोपी के कब्जे से हथियार बरामद

पुलिस अधिकारी के अनुसार, दोनों आरोपी पेट्रोल-डीजल बेचने का धंधा करते थे. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी स्विफ्ट कार को घर के करीब एक गैरेज में छिपाकर फरार हो गए. ऐसे में एक पुलिस टीम आरोपी के घर के बाहर तैनात कर दी गई. मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी सांगोली तिराहे के पास घूम रहे हैं. पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. हत्या में प्रयुक्त हथियारों को भी बरामद कर लिया है, जिसमें दो कट्टे और जिंदा-मुर्दा राउंड शामिल हैं.

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, ”वे दोनों पहले शराब का धंधा करते थे. लेकिन, कुछ महीनों से शराब का धंधा बंद कर पेट्रोल-डीजल बेचने का काम शुरू कर दिया था. यूपी से डीजल लेकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करते थे. घटना वाले दिन दोनों बगैर नंबर प्लेट स्विफ्ट कार से डीजल की खेप लेकर जा रहे थे. इसी दौरान भाईखां क्षेत्र में सामने से आ रहे मृतक चाचा और भतीजे को देखकर आरोपियों को खुद पर हमले का शक हुआ. उन्होंने कार रोकर हड़बड़ी में कट्टे से दोनों पर गोली चला दी. जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी.”

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…