ऊर्जा मंत्री तोमर ने किया सिविल अस्पताल हजीरा का निरीक्षण

भोपाल 
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार को उप नगर ग्वालियर के सिविल अस्पताल हजीरा का निरीक्षण कर रोगियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा। ऊर्जा मंत्री सुबह-सुबह सिविल अस्पताल हजीरा पहुंचे तथा यहां आने वाले रोगियों को दी जा रहीं स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के किचन का भी निरीक्षण किया तथा रोगियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए स्वयं भोजन का स्वाद लिया।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सिविल अस्पताल हजीरा की साफ-सफाई का निरीक्षण भी किया तथा अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रशांत नायक, डॉ. जेपीएस कुशवाह सहित अन्य चिकित्सीय अधिकारियों से चर्चा कर अस्पताल में आवश्यक मशीनों और संसाधनों की कमी को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। जनता को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…