जनसेवा ही हमारा संकल्प के तहत ऊर्जा मंत्री तोमर ने की सफाई

भोपाल 
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शुक्रवार को “जन सेवा ही हमारा संकल्प” के तहत सागर ताल रोड ग्वालियर स्थित हथियापोर चौराहा पर सफाई कर्मियों के साथ मिलकर नाले के सफाई कार्य में सहभागी बने। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह केवल एक सफाई अभियान नहीं, बल्कि स्वच्छता, स्वास्थ्य और समर्पण का संदेश है। हमारा उद्देश्य सिर्फ विकास के सपने दिखाना या सिर्फ बातें करना नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्य करना है। उन्होंने दोहराया कि जनता की समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता हैं।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने आव्हान किया कि आइए हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि स्वच्छता को अपनाएंगे और एक नया स्वस्थ, हरा-भरा, नशा मुक्त समाज बनाएंगे। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात से पहले नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाए।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…