प्रधानमंत्री मोदी के भोपाल आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

भोपाल
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के भोपाल आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी शनिवार प्रातः 10:40 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर पहुंचे। प्रधानमंत्री  मोदी, लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे।

स्वागत के समय विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, खेल एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक श्री गोपाल भार्गव, विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, डीजीपी श्री कैलाश मकवाना, एसीएस श्री संजय दुबे, संभाग आयुक्त भोपाल श्री संजीव सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…