केंद्र सरकार के निर्देश पर पाकिस्तान से सटे राज्यों में ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया

नई दिल्ली
केंद्र सरकार के निर्देश पर पाकिस्तान से सटे राज्यों में ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। पंजाब से लेकर जम्मू-कश्मीर तक शाम होते ही सायरन बजने लगे और स्वास्थ्यकर्मी लोगों को स्ट्रेचर पर लेकर भागते दिखे। पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अलावा हरियाणा, गुजरात और राजस्थान में भी मॉक ड्रिल किया गया। डोडा के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। दुश्मन के अटैक में कुछ लोग जख्मी हुए, जिनका तुरंत इलाज किया गया। ये मॉक ड्रिल आपदा से निपटने की तैयारी है।
 
श्रीनगर में एक ऑफिस कॉम्प्लेक्स में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इस दौरान बचावकर्मी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए दिखे। पंजाब के फिरोजपुर में ऑपरेशन शील्ड के तहत रिहर्सल की गई। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और लोगों को मॉक ड्रिल की जानकारी दी। ऑपरेशन शील्ड के तहत अंबाला छावनी फुटबॉल स्टेडियम के पास छात्रावास में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को हमले की स्थिति में बचने के कौशल सिखाए गए।

राजस्थान के सीकर में भी ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। बचाव दल ने एक घायल महिला को कंधे पर उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।गुजरात के बॉर्डर जिले पाटन में मॉक ड्रिल के तहत बचावकर्मी हमले वाली जगह पर लगी आग को बुझाते देखे गए।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…