राजधानी भोपाल को भी जल्द मिलेगी बड़ी सौगात… पीएम मोदी ने इंदौर में शुरू की मध्य प्रदेश की पहली मेट्रो

भोपाल
31 मई शनिवार से इंदौर में पहली मेट्रो चल पड़ी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भोपाल से इसका ऑनलाइन उद्घाटन किया। अब आम लोग मेट्रो में यात्रा कर पाएंगे। भोपाल में मेट्रो साल के अंत तक शुरू हो सकती है। यह खबर मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बहुत उत्साहजनक है।

भोपाल मेट्रो के शुरू होने से पहले आरडीएसओ की टीम जांच करेगी। सभी जरूरी कागजात जमा कर दिए गए हैं। इसके बाद कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी की टीम निरीक्षण करेगी। उनकी हरी झंडी मिलने के बाद ही लोग मेट्रो में सफर कर पाएंगे। इस प्रक्रिया में 4 से 5 महीने लग सकते हैं। इस दौरान बाकी बचे तीन स्टेशन – एम्स, डीआरएम तिराहा और अलकापुरी का काम भी पूरा हो जाएगा।

ऐसा होगा रूट

भोपाल में का पहला रूट एम्स से करोंद तक का है। एम्स से सुभाष नगर के बीच 6.22 किमी का काम 2018 में शुरू हुआ था। यह काम सबसे पहले पूरा किया गया। सुभाषनगर से आरकेएमपी स्टेशन तक का काम पूरा हो चुका है। अलकापुरी, एम्स और डीआरएम मेट्रो स्टेशन तक ट्रैक का काम भी हो गया है। मेट्रो यहां तक पहुंच चुकी है। दोनों स्टील ब्रिज की लोड टेस्टिंग भी हो चुकी है।

पहली बार इस समय राजधानी में चली मेट्रो

साल 2023 में पहली बार भोपाल में मेट्रो ट्रैक पर दौड़ी थी। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सुभाषनगर से रानी कमलापति स्टेशन तक मेट्रो में सफर किया था। तब से लगातार मेट्रो की टेस्टिंग चल रही है। मेट्रो सबसे ज्यादा 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी है। हालांकि, यात्रियों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। इसलिए, सुरक्षा के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…