प्रदेश के 9 फूड सेफ्टी अधिकारी के तबादले, देवेंद्र दुबे का जबलपुर तबादला, पंकज श्रीवास्तव संभालेंगे भोपाल का प्रभार

भोपाल

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 9 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। भोपाल के खाद्य अधिकारी देवेंद्र दुबे का जबलपुर तबादला किया गया। फूड सेफ्टी अधिकारी पंकज श्रीवास्तव भोपाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी का प्रभार संभालेंगे।

यह आदेश 30 मई 2025 को अवर सचिव सीमा डहेरिया द्वारा जारी किया गया। जिसमें भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर, पन्ना, हरदा, शाजापुर, डिंडोरी के अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए। अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक यह ट्रासफर अधिकारियों के स्वयं के व्यय पर तत्काल प्रभाव से किए गए।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…