राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस का नया मामला सामने आया, 42 साल की एक महिला को कोराना होने की पुष्टि

भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी खतरे की घंटी बज चुकी है. यहां इस साल का पहला कोरोना केस सामने आ गया है. मंगलवार शाम को यहां एक 42 वर्षीय महिला को कोरोना होने की पुष्टि हुई है. महिला की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद से ही भोपाल में अलर्ट जारी है. बताया जा रहा है कि फिलहाल महिला को एक प्राइवेट हॉस्पिटल के वार्ड में एडमिट किया गया है. टीमें महिला की लगातार निगरानी कर रही हैं.
गले में खराश और बुखार के थे लक्षण

हमीदिया हॉस्पिटल के ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर यशवीर के मुताबिक, ” इन दिनों गले के इन्फेक्शन के मरीज बढ़ रहे हैं. गर्मी के मौसम के बाद बारिश आने पर ऐसा होना आम बात है लेकिन लक्षण होने पर सतर्कत बरतते हुए डॉक्टरी सलाह और टेस्टिंग जरूरी है.” जानकारी के भोपाल की जिस महिला को कोरोना होने की पुष्टि हुई है. उसे लगातार बुखार और गले में खराश की समस्या थी, जिसके बाद महिला को कोरोना टेस्टिंग कराने की सलाह दी गई थी.
भोपाल में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी

भोपाल सीएमएचओ डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने बताया, ” राजधानी के एक निजी अस्पताल में कोरोना का मामला सामने आने के बाद जिले के निजी और सरकारी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है. यहां सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने और वायरल फीवर के तक्षण वाले मरीजों की आरटी-पीसीआर जांच कराने के निर्देश भी दिए गाए हैं. इसके साथ एम्स, जय प्रकाश चिकित्सालय और हमीदिया में अलग से कोविड के लिए वार्ड भी बनाए गए हैं.
इंदौर में कोविड के दो नए वेरिएंट

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट की नई सब लाइनिज की पुष्टि हुई है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) पुणे में कराई गई जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए दो नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है. गौरतलब है कि इंदौर में मिले 7 कोविड पॉजिटिव मरीजों की होल जीनोम सिक्वेंसिंग (WGS) रिपोर्ट में दो नए वेरिएंट पाए गए हैं.

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…